के तुझ में और मुझ में है फ़र्क बस इतने ही से
तू मुझी में रहा और मुझ से तुम हुए बेगाने से
क्या होगी कम तेरी खुशबू इक गुल के मुरझाने से
क्या है सूखा कोई दरिया इक बूँद छलक जाने से
मुकम्ल कर दे मुझे मैं पूनम का चाँद हो जाऊँ
टूटा हुआ तारा हूँ मैं बीते कई ज़माने से
मैं रूठा हूँ खुद से हाँ बस रूठा ही रहूँगा
मानना तो है मुझे पर बस इक तेरे मनाने से
थाम के देख नबज़ मेरी तेरा नाम सुनाई दे
पर क्या ये दिल धड़केगा तेरे करीब आने से
माना कि तेरी कहकशाँ का हिस्सा नहीं हूँ मैं
तेरी फ़िज़ा में ही बिखरुंगा मैं किसी बहाने से
- Rमन
