दोस्ती का रिश्ता ऐसा हो
घड़ी के काँटों के जैसा हो...
जो समझे अनकही सी भाषा
हर धड़कन में ये बसा हो...
सिरों पे कितना भी जुदा हो
जड़ों से लेकिन ये जुड़ा हो...
जो रुक जाये इक कहीं जब
तो दूजा भी फिर रुका हो....
वक़्त के साथ तो चलता हो
वक़्त के साथ न बदला हो...
घूमें वो दुनिया लेकिन
फिर भी निरंतर मिलता हो...
सब के काम जो हों जुदा भी
मिल जाएँ तो वक़्त बनता हो...
जाहाँ मुकम्मल वो करता हो
जब इक जा दूजे में अटका हो...

