दरमियाँ तेरे मेरे ये क्या रह गया
आँसुओं में ये क्या अन कहा बह गया

वो हाँ कह के भी फिर मेरे ना हो सके
और मैं ना कह के भी उनका ही रह गया

नादाँ दिल ये मेरा कुछ भी ना कह सका
सोचता ही रहा और वो सब कह गया

उसकी तस्वीर ने मुझको थामा था यूँ
कोई सेहराओं से दरिया सा बह गया

ख्वाबों में रोज़ मैं तुझ से मिलता रहा
तुझ से दूरी का गम कुछ मैं यूँ सह गया

आ कभी तू भी आ मेरेे वीराने में
सब कहें ये विराना कहाँ ढह गया 

- Rमन