चल कुछ चाहने वालों की बात करें
न जाने क्यूँ ये नफ़रत का कफ़न जलता नहीं

हंस लूँ मैं खुल के चाहे झूठा ही सही
मुझ पे ये उदासी का रंग जचता नहीं

मेरी उदासी का सबब तू क्या जाने ऐ दोस्त
दिल पे जो गुज़री है वो मैं कह सकता नहीं

बस रहने दो मुझे अपनी ही मस्ती में गुम
मुझ से ये समझदारी का बोझ उठता नहीं

मुझे तू चाहे या ना चाहे ये तेरी मर्जी
मेरे दिल में तेरा घर कभी टूट सकता नहीं

कहने वालों को कहने दो जो कहना चाहें
किसी के कहने से कुछ भी कहीं रुकता नहीं

तोड़ डालो ये भरम सारे आज मेरी मानो
तुझ पर अब कोई भी यहाँ मरता नहीं

बांध लेने से क्या रोक लोगे मेरी उड़ान
सोच के पंखों को कोई काट सकता नहीं

दिन का सूरज क्या जाने रात का पहरा
अँधेरा यूँ ही रौशनी के लिए जलता नहीं

हिमत्तो को ही मिलती है यहाँ अपनी मंज़िल
गर तू चाहे तो क्या है जो हो सकता नहीं

- Rमन