दिन तो गुज़र जाता है कर बेकार की बातें
पर ये रात सताती है कर यार की बातें

यूँ बन नादान भँवरा डोले फूल से हर फूल
फूल हो जाता संजीदा सुन वो प्यार की बातें

मंज़िल तो है सबकी वही दो गज़ ये ज़मीं के
कर ले जब तक हो मुमकिन आसमान की बातें

उस माँ के सीने पे क्या गुज़री है ये ना पूछ
जिस घर में अब नहीं होतीं औलाद की बातें

अब तो करना नहीं कोई भी गिला रमन ने
ना मिलता सुकूं कोई कर ज़ुल्म-शि'आर की बातें