मेरी बातों से बातें निकाल लेते हैं वो
अब यूँ ही वक्त अपना निकाल लेते हैं वो

हर पल मेरी तरफ यूँ इक टक ताकते हैं वो
यूँ घूर के मेरी नीयत को भाँप लेते हैं वो

आज आसमां में तारे गिनते देखा उनको
लगता है तारों की गवाही भी लेते हैं वो

हमने सोचा उंगलिओं पे दिन गिने होंगे
पर अब तो साँसों का भी हिसाब लेते हैं वो

कैसे "रमन" पैमाने में उनके पूरी उतरे
कटे जो हर ज़र्रा तब भी तलाशी लेते हैं वो

- Rमन