वो कर रहे थे मुझसे प्यार की बातें
मैं यूँ रो पड़ा सुन के यार की बातें
है नहीं कोई भी इल्म उनको क्या कीजे
मैं कह दूँ कैसे वो इंतज़ार की बातें
उनकी आखों में दिल डूबता सा मेरा
पढ़ लें वो ख़ुद ही इक़रार की बातें
हैं वो दिल-ए-अज़ीज़ तो अब किसी और के
क्या होगा कर अब बेकार की बातें
ना खेल दिल से "रमन" ना कर ये गुनाह
सुनता ख़ुदा दिल-ए-बेज़ार की बातें
-Rमन

