अम्मा ने बोला कि खूब सजूंगी मैं आज
वो कहती दुल्हनियां बनूँगी मैं आज
हाथों में चूड़ी जो खनकती है आज
पैरों
में पायल भी छनकती है आज
खेला वही जो मैं खेलूँ रोज़ाना
बस गुड़िया से खुद को बदलना है आज
है गुड्डा नया जो कहीं से है आना
कुछ नए दोस्तों से भी मिलूँगी मैं आज
खेले में गुड़िया पर वापस मैं लाती
कहा अम्माँ ने संग जाना है आज
ये सोच जानें क्यूँ मैं घबरा सी हूँ जाती
क्या कह दूँ ये माँ से न खेलूँगी मैं आज
-Rमन

