अपने मासूम से दिल को बचाये रखना
अपने अंदर बचपन को बचाये रखना
सब ही तो हैं अक्लमंद तेरे हर तरफ़
तू खुद में कुछ नादानी बचाये रखना
कर ली सबने तो अपनी ख़्वाहिशें पूरी
तू क़ुछ टूटे हुए सपने बचाये रखना
माना कि कठिन है तेरी मंज़िल की राह
उम्मीद की लहरों को तू बचाये रखना
गर दिखे जो रोशनी ही तुझे अपने पास
तो घर में दिये की जग़ह बचाये रखना
-Rमन
