सोच लिया मैंने कि तुझसे बिछड़ना ही होगा
इस रिश्ते को किसी अंजाम की तरफ तो बढ़ना ही होगा
माना कि तुझ बिन अधूरी हूँ मैं
तेरे बिन कहीं न ज़रूरी हूँ मैं
तुझ बिन कैसे ही आएंगी सांसें
बिन तेरे कैसे ही गुज़रेंगी रातें
ये ख्याल दिल से हटाना ही होगा
आज मुझे तुझसे दूर जाना ही होगा
यही सोच कर मैं आयी थी उस दिन
दिल में बवंडर भर लायी थी उस दिन
न बदलेगा अब ये इरादा जरा भी
हो कितना भी मेरा ये दिल डरा ही
न देखूंगी तुमको उठा कर ये पलकें
इन आँखों को तुमसे छिपाना ही होगा
कदम तेरी और बढ़ तो रहे थे
ज़मीन में न जाने वो गड क्यों रहे थे
तुझे देखते ही पिघल सी गयी मैं
इरादों से अपने फिर हिल सी गयी मैं
न फेरुगी आँखें कभी फिर मैं तुझसे
इन बाहों में मुझको समाना ही होगा
सोच लिया मैंने की तुझे पाना ही होगा
इस रिश्ते को किसी खूबसूरत अंजाम तक ले जाना ही होगा
-Rमन
