मैं खुद को किसके तराज़ू मे तोलूँ कि सबके पैमा अलग अलग हैं
मैं खुद को किसकी जुबाँ में बोलूँ कि सबके बयाँ अलग अलग हैं
सबने मुझको पढ़ डाला ऐसे कि सारे सफ्हे पलट लिए हों
कहीं हूँ सवाब तो कहीं हूँ अज़ाब कि सबके सफ्हे अलग अलग हैं
छलकते आँसू से यूं भिगोना या लग के सीने से भीग जाना
तस्वीरों से रंग निकले तो हैं पर दोनों बातें अलग अलग हैं
मैं आईने में भी उसको देखूँ और वो मुझ में आईना ही देखे
मिलना तो चाहते हैं दोनों पर ये ख़्वाब तो दोनों अलग अलग हैं
हमने हज़ार चाहें बदल ली अपनी वो सारी राहें बदल ली
ना बदला वो, हर पल बेरुखा है, पर अंदाज़ उसके अलग अलग हैं
-Rमन
