अभी न जा कभी न जा
न देख मुझको यूँ सता
अभी तो कुछ कहा नहीं
आ बैठ मुझको सुन ज़रा
के धड़कनों में तू रहे
मैं कह दूँ जो भी तू कहे
न रह तू मुझसे अब जुदा
न दूर रह के दे सज़ा
जो आँसुओं में तू बहे
पिघल के मेरी रू कहे
के मुझसे दूर अब न जा
हूँ तेरे बिन मैं बेवजाह
- Rमन
