जब जब मन दुखी हुआ
खुद को घिरा हुआ पाया
तब तब हाथ कंधे पे
आपका बहुत ही याद आया,
बेपरवाह था हर तरफ से मै
खुद को आजाद समझता था
आप कितना समझाते थे
पर तब कहां बात समझता था,
अब जब से संग छूटा आपका
खुद को लाचार बहुत पाया
तब तब हाथ कंधे पे
आपका बहुत ही याद आया,
अब मन उदास सा रहता है
हर दिन याद तुम आते तो,
ख्वाबों में आकर भी
हौंसला मेरा बढ़ाते हो,
अब जब मै भी बाप बना
कहा सभी आपका भाया
तब तब हाथ कंधे पे
आपका बहुत ही याद आया.
( राम )
