उमड़ घुमड़ कर बादल बरसे
*********************
उमड़ घुमड़ कर बादल बरसे,
गोरी का जिया क्यो है तरसे।
आ जायें जब साजन उसके,
जा न सके,बादल ऐसे बरसे।।
चम चम कर जब बिजली चमके,
गोरी का गोरा बदन ऐसा चमके ।
पहन रक्खे हो पारदर्शी वस्त्र उसने,
सावन का मन उसे देखने को तरसे।।
सावन आया है सजनी तरसे,
साजन से मिलने को वो तरसे।
कैसे मिलन होगा अब उनका,
जब रुक रुक कर बादल बरसे।।
धरती गगन के लिए क्यो तरसे,
गगन धरती के लिए क्यो तरसे।
धरती पर तब हरियाली छाएगी,
जब बादल खूब जम कर बरसे।।
आर के रस्तोगी गुरुग्राम
