एक पत्नी की इच्छा

***************

तेरे हाथों में मेरा हाथ रहे,

हर साथ में तेरा साथ रहे।

चाहती नही और कुछ मै,

हर जन्म में तेरा साथ रहे।।


हर सुबह तेरा मुझे दीदार हो,

हर वक्त मुझे तेरा इंतजार हो।

आए नही कभी कोई पल ऐसा,

जिसमे तेरी कोई बहार न हो।।


तेरी हर बात में मेरी कोई बात हो,

तेरा आलिंगन और प्यार साथ हो।

बिछड़े न कभी जिंदगी में हम तुम

जीवन की अंतिम यात्रा साथ हो।।


जीवन में हम एक उधाहरण हो,

हर बात में एक ही उच्चारण हो।

चाहती हूं चलता रहे ये सारा जीवन,

लड़ने भिड़ने का कोई कारण न हो।।


आर के रस्तोगी गुरुग्राम