चुनाव और नेता's image
304K

चुनाव और नेता

चुनाव व नेता
**********
नेता आज सत्ता के खातिर,
अपना उल्लू सीधा कर रहे।
वोटो के खातिर वे सब अब,
मुफ्त चीजे खूब है बांट रहे।।

कोई लैपटॉप फ्री में बांट रहा,
कोई फ्री में राशन है बांट रहा।
बिजली पानी की बात न करो,
वह तो धर्म जाति में बांट रहा।।

अपनी जेबों से देते नही कुछ,
टैक्स कर्ता का धन है बांट रहे।
वोट बटोरने के खातिर ये सब,
जनता को जातियों में है बांट रहे।।

रैलियां ये सब खूब करते है,
खूब भीड़ इकट्ठी ये करते है।
अपनी लोकप्रियता के लिए ये
जनता का धन बर्बाद करते है।।

जनता पर सब अंकुश लगाते है,
अपने पर न कोई अंकुश लगाते हैं।
सब नियम भोली जनता के लिए है,
इस तरह नियमो की धज्जियां उड़ाते हैं।।
Read More! Earn More! Learn More!