*अगर होती ना मोहब्बत हमें तुमसे*


अगर होती ना मोहब्बत हमें तुमसे।

ये दुनिया कभी की हम छोड़ देते।।


अगर कर देते जरा सा इशारा हमको।

ये दुनिया की सारी रश्मे हम तोड़ देते।।


अगर चलते कदम तुम हमसे मिलाके।

ये दुनिया के तमाम रुख हम मोड़ देते।।


अगर कोई भी बोलता गलत तुम्हारे लिए।

गलत बोलने वाले का मुँह हम तोड़ देते।।


अगर मांगते कभी भी जान तुम हमारी।

तुमको अपनी जान ख़ुशी से हम दे देते।।


जिन्दा है अभी तक तुम्हारे हम इंतजार मे।

वरना कभी का सफ़ेद कफ़न हम ओढ़ लेते।।


आर के रस्तोगी गुरुग्राम