पीपल के प्रस्फुटित होते इन सुकोमल पत्तों की मानिंद !

मोहब्बतों के भंवर जाल में उलझ गये ! झुण्ड में कुछ भ्रमर यहां !

रह -रह कर ताकते रहे किसी के सहारे भर को !

बस ज़िंदा भर रहने की ख़्वाइश थी उनके मन में !

उनके परों को झकड़ गया जंग जैसे ज़िंदगी भर का

अश्कों से सराबोर अपने नयन लिए !

गुनगुनाते हुए आख़िरी बार गाया कोई इक शोक गीत !

उड़ चले उन भ्रमर के सारे प्राण !

देखते ही देखते राख बन गये भ्रमर !

हँसते फूल फफक कर रो आज  पड़े ।

वेदनाग्रस्त हो बैठी हवाओं ने रोक ली

अपनी समस्त निजी यात्राएं । बगिया की रंग -बिरंगी तितलियां ,

अवसाद से ग्रस्त होकर रह गई ।

सुमनों का मकरंद मायूसी में ही सूख गया ।

झिंगुर अपना टिमटिमाना छोड़ बैठे !

मधुमक्खियां दुख के मारे टूट- सी गई ।

पंछी अब चहचहाना छोड़ अनशन पे ही अड़ गये है !

क्योंकि उस हरी -भरी ओर सौगंधी फूलों से लदी बगिया में।

अब वे भ्रमर कभी लौट कर नहीं आ सकेंगे ।

उस बगिया में अब वो भ्रमर शायद ही कभी नज़र आयेंगे !