करुण क्रंदन, आत्म रुदन,


नैनों से छलकता पानी है।


पर, हार कहाँ हमने मानी है॥


उजड़ा सिंदूर, मेरे जीवन का नूर,


माँ तेरा आँचल आज हुआ वीरानी हैI


पर, हार कहाँ हमने मानी है॥


तिरंगित देह, परलौकिक स्नेह,


हर वीरगति की यह कहानी हैI


पर, हार कहाँ हमने मानी हैII


उद्घोषित जय, चहुँ तरफ विजय,


नभ ओर बंदूकें तानी हैI


पर, हार कहाँ हमने मानी हैII


एक गर्वित पत्नी, ममतामयी जननी,


पुनः आशाओं की डगर सजानी हैI


अब हार कहाँ हमने मानी हैII


मेरा यह लाल ,आर्यावर्त पर निहाल,


विजय गाथा फिर से दोहरानी हैI


अब हार कहाँ हमने मानी हैII


-- रक्षा गुप्ता