तुझसे मिलने की आस रही नहीं अब

वो पहले जैसी बारिश हुई नहीं अब

रफ़्ता रफ़्ता फिसल रहा हाथ से वो

उसे पाने की हसरत रही नहीं अब

ताक में रख दिया है मेरे एहसासों को

मेरी सांसों में तेरी खूशबू रही नहीं अब

छोड़ दिया है मैंने उस चांद को तकना

मैं खुद ही खुद मे शामिल रही नहीं अब