मैं ठहर जाना चाहती हूँ तुझमें
एक शांत रात सी
.
फिर समेट लेना चाहती हूँ
अपने बिखरे शब्दों को
अपने अनकहे जज़्बातों को
.
तुम्हें सौंप देना चाहती हूँ
मेरी हंसी को, मेरे गमों को
मेरे मन मे बसे हर डर को
.
तुम थाम लोगे ना
अपने हाथ में मेरे हाथ को
मेरी अधूरी हर बात को
.
मैं बसा लेना चाहती हूँ
तुझमें मेरी याद को, मेरी फरियाद को
और आखिर में खुद को
