मैं लिखूँ तुझे ज़रा सा और तू मुझे पूरा का पूरा मिले
ख्वाबों का शहर मुझे कभी हकीकत में तो मिले
तू शब्द है मेरा, मैं गज़लों मे सिमटी किताब जैसे
मैं भेजूं तुझे हर रोज़ खत और पता मेरे दिल का मिले
तकता रहता है चाँद मुझे, करने को कई सवाल जैसे
मैं ढूंढू जवाब तेरी आँखों मे, ऐसी गुलज़ार रात मिले
पन्ने छोड़ दिये है खाली मैंने, फ़िर से मिलने की चाहत हो जैसे
लिखूँ हमारी कहानी फिर शुरू से, कहानी कुछ ऐसी अधूरी मिले

Insta @zikra_a_alfaaz