कि हर रोज़ होती हूँ खुद से खफा
हर रोज़ खुद को मनाती हूँ

मैं भूल जाती हूँ वो एक चेहरा
फिर से वो चेहरा ज़हन में बसाती हूँ

खबर है कायनात को तेरे छोड़ जाने की
मैं आईने के सामने बेबस आँखों के सबूत मिटाती हूँ

मेरी मेहंदी का रंग देता है कोई और गवाही
तू शामिल नहीं है मुझमे, मुद्दत से दिल को समझाती हूँ