हां, तुम मुझे हमेशा याद आओगे
बीत जाएंगे कई दिन, महीने और बरस
धूल लग जाएगी मन में कैद यादों को
लेकिन तुम मेरी यादों में हमेशा रह जाओगे
हां, तुम मुझे हमेशा याद आओगे
तुम्हारा आकर चले जाना आज भी खलता है
खामोश रातों का सफ़र आज भी चलता है
मुझे खबर है तुम अब नहीं बुलाओगे
हां, तुम मुझे हमेशा याद आओगे
भूल गई थी कि मात्र उम्मीदों से कुछ होता नहीं है
कुछ पल साथ बिताने से अपना कोई होता नहीं है
ये मेरे हाथों की लकीरों से तुम मिट जाओगे
हां, तुम मुझे हमेशा याद आओगे
