कुछ ऐसे बदल रहा हूँ मैं

औरत के जैसे जी रहा हूँ मैं


औरत के साथ चलता हूँ

अपने पुरुषार्थ सोच को छिपाता हूँ


हर क़दम पर साथ मैं उसका देता हूँ

मस्क़त भरी ज़िन्दगी को ख़ुशी से जीता हूँ


लाखों काम हैं, हर ज़िम्मेदारी को निभाता हूँ

आदमी हूँ मैं सबका दर्द समझता हूँ


यूँ तो कठोर मन का कहलाता हूँ

दिल से बच्चा हूँ बस ये छुपता हूँ

 

पिता , भाई , बेटा , पति , दोस्त हूँ 

हर रिश्ते को शिद्दत से निभाता हूँ


―राखी लुक्कड़