उसकी हताशा और निराशा

कुछ इस तरह दौड़ रही थी

मानों वो कहीं उलझ रहा हो

और उस जाल में और घिरता जा रहा हो

आँखों में उसकी थोड़ी सी नमी थी

बातों में ठहराओ

जैसे बस कोई

एक बार सुन और पढ़ ले मुझे

कोई विचलित मन को जान ले

कोई आशा का बिंदु दे

और वो एक खुली किताब हो जाये।




~राखी लुक्कड़