मेरी ख़ुशी में वो खुश हो जाती है
मुझपर आँच ना वो आने देती है
पीटकर मुझे खुद रोने लग जाती है
मुझे सांवरने में अपने सपने बिखैर देती है
मेरी ख़ुशी में वो यूँ खुश हो जाती है
मेरी माँ मुझे ख़ुद सा बनाना चाहती है
मैं परछाई हूँ माँ की यही बात मुझे प्रोत्साहित करती है
माँ में मुझे ईश्वर के अस्तित्व की प्रतिमा दिखाई देती है
मेरी सुबह की पहली इबादत माँ तुझ से ही शुरू होती है
मेरी ख़ुशी में वो बस यूँ खुश हो जाती है
~राखी लुक्कड़
#poem #formaa #firstlove #lifeline #youandme
#मेरीक़लमसे #mothersday
