चल दिया है काफ़िला 

आज़ादी के गीत गुनगुनाने को

नव युवक को आज़ादी का 

महत्त्व बताने को


इस सोने की चिड़िया पर

बहुत अतरंगियों ने राज किया

सत्ता के जयचंद्रों ने

माँ भारती को आघात किया


माँ भारती के पुत्रों ने

भारतवर्ष में जन्म लिया

जिन्हें पृथ्वी राज चौहान , बिस्मिल ,भगत सिंह के

नाम से इन प्रभावशील व्यक्तित्व को जाना गया


जब जब इस धरती पर विदेशियों ने हमला किया

तब तब माँ भारती की पुत्रियों ने भारतवर्ष का रक्षण किया

इन्हें रानी लक्ष्मीबाई ,अहिल्याबाई ,रानी गाइदिन्ल्यू , 

डॉ. सहगल के नाम से भारतवर्ष में पहचाना गया


बस ऐसे ही मेरे भारतवर्ष की पहचान को

इतिहास के सुनहरे अक्षरों में लिखा गया


~राखी लुक्कड़