आज फिर मन विचलित हो गया सोशल मीडिया पर अनाथ बच्चों की कुछ तस्वीरें देखी हैं उन्हें देखर मानो मेरी आत्मा पर कोई पत्थर गिर गया हो ऐसा लग रहा है जैसे आख़िर क्यों हर किसी को घर और माँ बाप नही मिल सकते।
मैं सोशल मीडिया से बहुत ख़फ़ा रहती हूँ क्योंकि लोग यहाँ अपना भाव दिखने के चलते किसी और के अंतः मन को प्रताड़ित करते हैं जैसे बच्चों की तस्वीर अपलोड करके कैप्शन में आज इन अनाथ बच्चों के साथ समय बिताया।
मुझे लगता है कि हर व्यक्ति को ये प्रण लेना चाहिए कि जीवन में के बच्चा गोद ज़रूर ले जब आपके पास जीवन व्यतीत करना का साधन पुख्ता हो जाये।
क्योंकि पिक्चर अपलोड से नही बल्कि अपने भावों को सही दिशा देने ही सच्चे व्यक्तित्व की निशानी है।
दोस्तों बस लोगों के दिखावे से नफ़रत है इसलिए सोशल मीडिया से दूर रहती हूँ।
~राखी लुक्कड़

