आज ऐसे बरस रहा है

मानों दुःख हो कोई

जैसे आँखों में रूद्र हो कोई

दिल का हाल भी कुछ ऐसा होता है

जो दिल के पास होता है 

उसी पर गुस्सा सबसे ज्यादा आता है

लेकिन मुहब्बत अगर दिल में है

तो गुस्सा बाहर क्यों

क्या इस दिल में गुस्से की कोई जगह नही

या जो सच है हम उससे परिचित नही।

~राखी लुक्कड़