मेरा देश तो महान है

 कुछ नासमझ बेईमान है

कुछ ने जातियाँ बना दी

कुछ ने धर्म बना दिया

नासमझों को मालूम नही

धर्म ने सबको एक जाति दी

और वो है मानवजाति!

जिस दिन "तुम जैसे" , "नीच" 

शब्दों की कमी हो जायेगी

उस दिन मेरा देश पूर्णरूप से महान हो जायेगा

फिर ना आरक्षण पर रोना होगा

 न कोई पंडित , राजपूत , दलित होगा

फिर बस होगा तो सबका साथ

और इस साथ से हम सबकी

एक पहचान होगी 

और वो है "मानवता"


~राखी लुक्कड़