मेरी पहली प्रीत का एहसास तुम हो

मेरी अधुरी आखिरी मुहब्बत तुम हो


यूँ तो मैं गर्दिश-ए-गम में हूँ

मेरी इस हालत के सबब तुम हो


करती हूँ तस्सवुर में याद तुम्हे 

मेरी इस फ़ज़ीहत में शुमार तुम हो


अज़ीज़ मेरी हर ग़ज़ल के सार तुम हो

"राखी" की इस कैफ़ियत की वज़ह तुम हो


~राखी लुक्कड़