बस इतनी सी मुहब्बत है मुझे हिंदी से
जितनी एक बच्चे को हो अपनी माँ से
मैं अगर हिंदी को बोलने में शर्मिंदा हो जाऊँ
तो मैं अपनी माँ के सजदे में काफ़िर कहलाऊँ
पहला शब्द मैंने माँ कहना सीखा था
अ, इ, ई बोलकर हिंदी शब्दों को सींचा था
भारतवर्ष में अनेक भाषा हैं
सबका आधार हिंदी भाषा है
हिंदी एक भाव है
अंतर्मन का सार है
अगर भारत में हिंदी कुछ नही
तो भारतवर्ष का आधार नही
~राखी लुक्कड़


