आखिर कैसे बनेगा मेरा देश महान
जहाँ लोगों में है जाति का अभिमान
खो चुके हैं इंसानियत भी
बन चुके हैं ये हैवान,
इस एक शब्द से खोखला
हुआ मानवता का आधार
ना जीना है ना जीने देना है
बस जाति को अटल रखना है,
हम एक ही हैं
हम दो या अनेक नही
हम अखंड हैं
ये नही कोई पाखंड है
लौह पुरुष को मान दो
एक होकर सम्मान दो
दो से "एक" हो
इस "एक" से अभिमानित हो,
दो से एक के गणित को
समझो और पहचान दो
एक होकर सब
भारत को महान बनाओ
~राखी लुक्कड़
