लो आ गयी बिहार की बारी
शराब पर पाबन्दी होगी
मुफ़्त टीकाकरण की शुरुआत होगी
कोरोना की चुनावों में भागीदारी होगी
नौजवानों को पूर्ण रोजगार होगा
बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट लागू होगा
आस्था, मंदिरों का बोलबाला होगा
फिर से मकान के साथ विकास भी होगा
इस बार जनता बहुत खास है
पलायन पर रोक मज़दूरों और मजबूरों की बड़ी आस है
इस बार फिर से किसानों के लिए भी कुछ खास है
राजनेताओं पर फिर से किसानों को विश्वास है
आम आदमी लोकतंत्र की शान है
जाति का न कोई भेद है
जुमलों से आम आदमी को न कोई आस है
लोकतंत्र में चुनाव बहुत ख़ास है
~राखी लुक्कड़

