बारिश में भीगना

पसंद नही लेकिन

प्रेम में विरह की तड़प से

जो आँसू बेहते हैं

उन्हें बखूबी छिपा लेती हैं

ये बूँदे...


बारिश में भीगना

पसंद नही लेकिन

प्रेम में दुःख के आवेग में

जो आँसू बेहते हैं

उन्हें संजोय रखती हैं

ये बूँदे...


बारिश में भीगना

पसंद नही लेकिन

प्रेम में मिलन की रिक्तिता में

जो आँसू बेहते हैं

उन्हें संभाल रखती हैं

ये बूँदे...


बारिश में भीगना

पसंद आता है

उन प्रेमियों को

जो अपने अनुरागी के

अलगाव में वैरागी बन

बहा देते अपने भाव को

उन्हें समेट लेती हैं

ये बूँदे...

~राखी लुक्कड़