एक नज़रिया तेरा है , तो एक नज़रिया मेरा भी
सिर्फ तेरे ही नजरिए से , यह दुनिया चलती है नही
तू कहे तो चुप हो जाऊ, तू कहे तो बकबकाऊ
तू कहे तो चल पडू , तू कहे तो बैठ जाऊ
आखिर कब तक चलेगा ऐसा , आखिर कब तक तेरे पीछे आऊ
एक दिन तोड़कर यह पींजडा सारा ,कही दूर क्यो न मै उस जाऊ।
इतना साहस तो है मुझमे, पर आगे पीछे है मेरे बच्चे
वरना खोल कर यह बंधन सारे ,उड़ जाती मै अच्छे से
फिर कहती हू - 'काश! कब की आवाज उठा ली होती ,
तो बच जाती इन अत्याचारी मनुष्यों से,
इन अत्याचारी मनुष्यों से'।।
