अगर आँधी आई है

तो मत सोच, 

कि तूफान भी आयेगा... 

ज्यादा क्या सोचना यार

सही दिशा में मेहनत करता रह

देखना, वक्त तेरा भी आयेगा... 


जिंदगी है, तो अपने आपको मुश्किलों में भी पायेगा

सिर उठा, 

वरना मौत के सामने तो कोई भी सिर झुका जायेगा... 


खुद को खाली कर, 

और कर दे जो भी करना है, इस पल में

क्या पता, 

अगले पल खुद को इस जमीं पर पायेगा भी या नहीं पायेगा... 


विश्वास कर खुद पर

और ज़रा सोच, 

कि अपनी ये जिंदगी तू किस तरह जीना चाहेगा

क्या मुश्किलों से डरना चाहेगा... 

या मुश्किलों से लड़ना चाहेगा... 


                    ~राकेश दुग्गल