इस दौर के टुकड़ों से नज़र मिला लूं, फिर बिखरने का गम न होगा
पहले जाम होठों से लगा लूं, फिर बहकने का गम न होगा
इस चमन को सलाम कर लूं, बहारों का अब कोई ठिकाना नहीं
पहले इस खार से रिश्ता जोड़ लूं, फिर भटकने का गम न होगा
प्यार की रोशनी जमीं से आसमां तक पहुँचतीं हों जहां, इबादत हर पल है वहां
इन निगाहों को दिल में उतार लूं, फिर बिछड़ने का ग़म न होगा
जिनकी सांसें रुक जाती हैं, सरेआम आसमां की बेरुख़ी देखकर
पहले उनकी डूबती नब्ज़ों को थाम लूं, फिर डूबने का ग़म न होगा
इन बादलों का सफ़र, इन शाख़ों की ललक, करोड़ों शायद देख न पायेंगे
पुरबाई से उनका पता ले लूं, फिर इस दिल धड़कने का गम न होगा