लाखों धड़कनों को तुमने चाहें ज़ुबाँ दी हो, अकेले चलने में डर तो लगता है
कहानियाँ बहुत सी सुनाई हों तुमने, फिर भी अपनी कहानी कहने में डर तो लगता है
कितने शहर थक चुके हैं, कितने ख्वाब बिखर चुके हैं, कोई हिसाब नहीं
तुम ने ढहते लोग, ढहते ईमान देखें हैं, फिर भी झूठ
का मलबा हटाने में डर तो लगता है
अभी अभी तो सुबह हुई थी, ये अंधेरे कैसे नज़दीक आ गए
अंधेरे दिलों में थे हमेशा, फिर भी अंधेरों से नज़दीकियाँ बनाने में डर तो लगता है
ये सैलाब बेरहमी से बहा ले जाएगा किनारों की रोशन कश्तियों को भी
नाकामी के कीचड़ को चाहें कोई गंगा बताए, फिर भी दलदल को अपनाने में डर तो लगता है
सोचा न था, ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें आज़ादी का खुला आसमां रास न आएगा
दूसरों को जकड़ते हैं जंजीरों में, फिर भी अपने मन को कैद करने में डर तो लगता है