पैलिस्टाइन की जमीं पर पैर रखते ही, नादान उम्मीदों को दम तोड़ना पड़ा
कैनान की घाटियों में झिलमिलाते ज़ैतून के पत्तों को आग से रिश्ता जोड़ना पड़ा
रोशनी से तुम दूर होते गए, पुराने अंधेरे तुम्हें करते रहे बदनाम
न गांधी, न मंडेला, वहशत का कैसे निकल सकता था कोई और अंजाम
इज़राइल, तुम अगर पड़ोसी बन के रहे होते तो चमन कैसे न महकते
माटी को अपनाया होता तो आज पास पास छत्तों पर बसे होते
थकी आंखें सवाल पूछती हैं, इतने आसमां जलने के बाद आग क्यों लगी है
जान और जहान पिघल रहे हैं, तुम से अब भी उम्मीद क्यों लगी है
जो सुबह शाम अंधेरे में गिरते हैं, वो हर पल ज़िंदगी के उजालों से डरते हैं
मासूम चेहरों में पर्ब्रमह देखते हैं, फिर भी सजल नयनों के सवालों से छुपते हैं
यहां भी हैं वो, जो अपने जुनून की ख़ातिर इंसा के चेहरे को भूल जाते हैं
सैकड़ों साल के रिश्ते भुला कर नफ़रत की आग में कूद जाते हैं
जब किसी का खून गिरता है, धरती के किनारों तक इक गूंज उठती है
जमीं के नीचे कितने अंधेरे दफ़न कर लो, आँखों के पानी को खबर तो मिलती है
जब रोकेट्स और शेल्स हंसते हैं अंधेरे में, कौन पूछता है, आसमां कितना शर्मसार हुआ
जब बचपन उजड़ते हैं इन नफ़रत की घाटियों में, कौन पूछता है, कौनसा शहर राख हुआ