शीशे में सुबह को देखा, सुबह के अंदाज़ थे कुछ बदले बदले

पूरब से झांक रहे थे अंधेरे, अंधेरे के मिज़ाज थे कुछ बदले बदले

Morning  appeared in the mirror, morning’s demeanor seemed different 

Darkness peered from the east, darkness’s scowl seemed different 


आंखों में चुभते काँटों जैसे, धतूरे पनप रहे थे गली और गलियारों में 

फ़रेब के जाम छलक रहे थे, फ़रेब के हमराज़, थे कुछ बदले बदल

Eyes hurt like spikes, Dhaturas blossomed in the streets & courtyards

The cups of deceit were overflowing, the  confidants of deceit seemed different 


तुम्हारी नज़र रात की क़ैद में ढूँढ़ रही थी शमा की रोशन राहें

महफ़िल में उजाले भी बहक रहे थे, उजालों के रिवाज़ थे कुछ बदले बदले


In the captivity of the night, your eyes were looking for the bright paths of the Shama

In the Mehfil, the lights were unsteady, the flickering of light seemed different 


शहरों को काटते, बस्तियों को उजाड़ते, बढ़ रहे थे कई सैलाब   मटमैले

कीचड़ में वो क़िले बना रहे थे, कीचड़ के सरताज थे कुछ बदले बदले


Cutting off cities, ravaging habitations, several muddy flows were moving

They were making castles in the mud, the princes of mud seemed different 


ये जमीं पनप रही थी मोहब्बत के आसमां तले, तुमने भी वो आसमां देखा होगा

इबादत के जुनून में वो मोहब्बत भूल रहे थे, इबादत के अलफ़ाज़ थे कुछ बदले बदले


This land was thriving under the skies of love, you too must have seen that sky

They forgot love in the madness of prayers, the words of prayers seemed different