तुझसे मेरी मुलाक़ात
तुझसे मेरी मुलाक़ात
बदल गयी जीवन के हालात
मन मुस्कराने लगा है
गुनगुनाने लगा है I
नज़रें जब तुमसे टकरायीं
पहले थी थोड़ा शरमाईं
चेहरा तेरा भाने लगा है
नशा सा छाने लगा है I
दिल की धड़कन हो गयी तेज
दिया जब तूने संदेसा भेज
कुछ घबराने लगा है
रास इसे आने लगा है I
जुबान पर नाम तेरा आया
मिठास ये ऐसी ले आया
कड़वा सब लगने लगा है
अच्छा ये लगने लगा है I
चाहत तेरी ऐसे आयी
रंग जीवन में भर भर लायी
दिल भी अब हंसने लगा है
शुक्रिया तेरा करने लगा है
