संकल्प
आंधीआए तूफान आए
आगेबढ़ते जाना है
बढ़ादिया जो कदम हैआगे
पीछेनहीं हटाना है I
कठिनाईयांचाहे जितनी आए
तनिकनहीं घबराना है
आत्मविश्वासऔर लगन को
दिनप्रतिदिन बढ़ाना है I
कठिनाईके आगे जो झुकतेनहीं
कठिनाईखुद झुक जाती है
सफलताढूंढ़ते ढूंढ़ते उन्हें
पीछे-पीछे आती है I
इतिहाससाक्षी है
वीरोंने जब जब मनमें ठानी है
छक्केछुड़ा दिए दुश्मन के
बातयह जग जानी है I
कोमलरस्सी से कठोर पत्थरपर भी
निशानबन जाता है
संकल्पले लिया अगर मनमें
शब्दकोषसे असंभव शब्द ही मिटजाता है I
