प्यार का दीदार
हुआ जब से इसका दीदार
हो गया इससे मुझको प्यार
कुड़ी शर्मा गयी
वो दिल में समां गयी I
कटार से तेज हैं इसके नैन
छीन लिया मेरे मन का चैन
दीवाना बना गयी
कुड़ी शर्मा गयी
वो दिल में समां गयी I
कोई दारू पी न भंग
प्यार का चढ़ गया ऐसा रंग
अँखियों से पिला गयी
कुड़ी शर्मा गयी
वो दिल में समां गयी I
इसके होटों की मुस्कान
गुलाब की पंखड़ियों सी शान
गज़ब है ढा गयी
कुड़ी शर्मा गयी
वो दिल में समां गयी I
अदाएँ इसकी नयी निराली
झट से मन को लुभाने वाली
तीर चला गयी
कुड़ी शर्मा गयी
वो दिल में समां गयी I
इश्क़ की ऐसी उडी पतंग
देखकर रह गए सरे दांग
गगन में झूम के लहरा गयी
कुड़ी शर्मा गयी
वो दिल में समां गयी I
