मीठे बोल
जब भी मुँह तुम अपना खोलो
अच्छे मीठे बोल ही बोलो
लेना मन में इनको तोल
तुम्हारा नहीं लगे कोई मोल
सब तुम्हें चाहेंगे
खुश हो जायेंगे II
जीवन है आना जाना
सार्थक अगर है इसे बनाना
काम ऐसा कोई कर जाना
याद का बने जो एक बहाना
सब तुम्हें चाहेंगे
खुश हो जायेंगे II
कड़बे बोल हैं जैसे तीर
करते हैं घाव बड़े गंभीर
किसी पर इनको नहीं चलना
किसी को चोट नहीं पंहुचाना
सब तुम्हें चाहेंगे
खुश हो जायेंगे II
दुविधा अगर कोई आ जाए
रात दिन मन को जो घबराए
वाणी में क्रोध तनिक न लाना
हिम्मत से दुविधा दूर भगाना
सब तुम्हें चाहेंगे
खुश हो जायेंगे II
किसी की मदद अगर कर पाओ
दौड़ कर सबसे आगे जाओ
सहानुभूति के मीठे बोल
देना कानो में उसके घोल
सब तुम्हें चाहेंगे
खुश हो जायेंगे II
