मेरा प्यार



तेरे दिल में मेरा प्यार

मेरी खुशियों का आधार

मन में कलियों का गुलजार

करूँ जिससे तेरा श्रृंगार

मैं तुझ से प्यार करूँ

मैं ये इकरार करूँ II

तेरे चेहरे की मुस्कान

मेरे मन का है अरमान

बसी इसमें मेरा दिल और जान

मेरी चाहतों की तू खान

मैं तुझ से प्यार करूँ

मैं ये इकरार करूँ II

दिल की बगिया की तू बहार

गुलों का है जिसमें अम्बार

प्यार की गाथा की है सार

बना दीवानगी का आधार

मैं तुझ से प्यार करूँ

मैं ये इकरार करूँ II

कभी कम न इसको करना

हर पल प्यार से इसको रखना

वो पल जीवन में न आये

बगीचा कभी जो यह मुरझाये

मैं तुझ से प्यार करूँ

मैं ये इकरार करूँ II