मानव चरण पड़े चंदा पर
मानव चरण पड़े चंदा पर,
तो मानव हर्षाया I
पर मानव को देख कर,
चंदा था थोड़ा घबराया I
लगा सोचने, लालची मानव
अब मुझ तक है आया,
धरती के संसाधन लूट कर
क्या उसका हाल बनाया I
सोच विचार कर
युक्ति एक उसके मन में आयी,
सब गृह नक्षत्रो की उसने
सभा थी एक बुलाई I
कहा शनि ने मानव कितना
कृतघन है,
हम सबसे इतना कुछ पाकर
हमें लूटने में मग्न है I
नज़र ख़राब कहकर
मुझको बदनाम ये करते हैं,
लूट लिया पृथ्वी को
अब हम पर कुदृष्टि ये रखते हैं I
मानव जाती ध्यान न देती
जनसंख्या बढ़ती जाती है,
संसाधनों की कमी पूरा करने
हम पर जुल्म ये ढाती है I
तब सूरज ने प्रकृति के
संतुलन का नियम समझाया,
अपने ही अंत हेतु मानव ने
अस्त्र शश्त्रों को है विकसाया I
