मन



यह मन है चंचल घोडा

फिरता है दौड़ा दौड़ा

इसकी गति शब्दों से तेज

जिस दिशा दोगे इसको भेज

इसको रुकना नहीं आता है

यह तो बस उड़ता जाता है

दिशा निर्देश न पाएगा

तो तुमको यह भटकाएगा

यह घोडा है शैतान

साधना इसको नहीं आसान

सवारी इसकी जो करनी है

सतर्कता पूरी बरतनी है

अगर काबू में आ जाये

आसमान तक ये ले जाये

छूट गयी इसकी अगर लगाम

धवस्त हो जायेंगे अरमा तमाम

तन जब थक जाता है

नींद में तुम्हे ले जाता है

मन तब भी नहीं रुकता है

सपने तुम्हे दिखता है

तरंगे जल में उमड़ती है

उमंगें मन में घुमड़ती है

अंकुश उन पर रखना है

जो सही राहपर चलना है