लक्ष्य


तुम्हारे और तुम्हारे लक्ष्य के बीच

बहुत ही काम दूरी है

मिल न सको तुम दोनों

नहीं ऐसी कोई मजबूरी है

मन में अगर आशा है

मेहनत ही तुम्हारी भाषा है

पक्का तुम्हारा इरादा है

खुद से ऐसा वादा है

तो लक्ष्य जो तुमने साधा है

निश्चित ही वो तुम्हारा है

जीवन तो बहती धारा है

जो रुक गया वो हारा है

चलते जाना, नहीं रुकना है

बस आगे बढ़ते जाना है